MP ESB Revised Exam Calendar 2026 Out: MP Police, SI और पंचायत सचिव परीक्षा तिथियां जारी
Author
MP ESB Exam Calendar 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MP ESB), भोपाल ने वर्ष 2026 की आगामी भर्ती परीक्षाओं के लिए संशोधित परीक्षा कैलेंडर (Dated 05/08/2026) आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है।
यदि आप मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी (MP Govt Jobs 2026) की तैयारी कर रहे हैं, तो यह नोटिफिकेशन आपके लिए बेहद खास है। इस नए कैलेंडर में MP Police Constable, MP SI, Panchayat Sachiv, और Agriculture Extension Officer जैसी प्रमुख परीक्षाओं के लिए संभावित महीने और अनुमानित पदों की संख्या घोषित की गई है।
इस पोस्ट में हम आपको MP ESB Revised Calendar 2026 की पूरी सूची के साथ-साथ इन परीक्षाओं की तैयारी और महत्वपूर्ण अपडेट्स की पूरी जानकारी देंगे।
| क्र. | परीक्षा का नाम | अनुमानित पद | संभावित परीक्षा माह |
|---|---|---|---|
| 1 | समूह-2 उपसमूह-1 (कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा-2026) | 2,784 | सितंबर - 2026 |
| 2 | समूह-02 उपसमूह-04 (खण्ड पंचायत अधिकारी, रसायन समन्वय अधिकारी, सहायक संपरीक्षक आदि) | 2,299 | सितंबर - 2026 |
| 3 | समूह-03 (उपयंत्री, मानचित्रकार, प्रयोगशाला तकनीशियन एवं समकक्ष) | 700 | सितंबर / अक्टूबर - 2026 |
| 4 | सूबेदार / उपनिरीक्षक (MP Sub Inspector / SI) संवर्ग भर्ती परीक्षा | 507 | सितंबर / अक्टूबर - 2026 |
| 5 | प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (सेवारत शिक्षकों हेतु) | पात्रता परीक्षा | सितंबर / अक्टूबर - 2026 |
| 6 | सूबेदार (अनुसचिवीय) शीघ्रलेखक एवं सहायक उपनिरीक्षक परीक्षा | 566 | अक्टूबर / नवंबर - 2026 |
| 7 | पुलिस आरक्षक (MP Police Constable) भर्ती परीक्षा-2026 | 7,500 | अक्टूबर / नवंबर - 2026 |
| 8 | पुलिस आरक्षक (चालक / Driver) भर्ती परीक्षा-2026 | 1,000 | नवंबर - 2026 |
| 9 | नायब तहसीलदार (विभागीय परीक्षा) भर्ती परीक्षा-2026 | 73 | नवंबर / दिसंबर - 2026 |
| 10 | पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक भर्ती परीक्षा-2026 | 2,900 | नवंबर / दिसंबर - 2026 |
| 11 | संस्कृति संचालनालय (शासकीय संगीत एवं ललित कला महाविद्यालय भर्ती) | 33 | दिसंबर - 2026 |
| 12 | समूह-6 उपसमूह-1 भर्ती परीक्षा-2026 | 700 | दिसंबर - 2026 |