GROUP3 EXAM DATE समूह 3 भर्ती परीक्षा 2022 की नई तारीख घोषित
Published by
mpgurug.com
मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड भोपाल द्वारा समूह 3 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2022 की तारीख में संशोधन कर दिया गया है। परीक्षा स्थगित नहीं हुई है बल्कि परीक्षा की नई तारीख घोषित की गई है।
एमपीपीईबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिस प्रदर्शित किया गया है जिसमें लिखा है कि, समूह-3 उपयंत्री, मानचित्रकार, समयपाल एवं समकक्ष पदों की भर्ती एवं बैकलोग भर्ती हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा - 2022 की परीक्षा तिथि में वृद्धि करते हुए परीक्षा के आयोजन की प्रारंभ तिथि 06 नवंबर 2022 से निर्धारित की जाती है। परीक्षा की अन्य सभी शर्ते पूर्व अनुसार यथावत रहेगी।
- समूह-3 उपयंत्री, मानचित्रकार, समयपाल एवं समकक्ष पदों की भर्ती एवं बैकलोग भर्ती हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा - 2022 की परीक्षा तिथि में वृद्धि करते हुए परीक्षा के आयोजन की प्रारंभ तिथि 06 नवंबर 2022 से निर्धारित की जाती है| परीक्षा की अन्य सभी शर्ते पूर्व अनुसार यथावत रहेगी|
उल्लेखनीय है कि इससे पहले प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा एक संशोधित सूचना जारी करके आवेदन की तारीख बढ़ाई थी और परीक्षा की तारीख 24 सितंबर 2022 से प्रारंभ घोषित की थी जिसे अब बढ़ाकर 6 नवंबर 2022 घोषित किया गया है।
mpgurug.com
DISCLAIMER- www.mpgurug.com पर उपलब्ध जनकारी google search से लीं गयीं ,कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें. इसमें ब्लॉग एडमिन की कोई जिम्मेदारी नहीं है. पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा
E-mail-: ask.mpgurug@gmail.com
Comments