MPPEB- आगामी परीक्षाएं और संभावित पदों की पूरी जानकारी @mpgurug

MP JOB ALERT
mpgurug.com प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) को सितंबर में तीन भर्ती परीक्षाएं आयोजित करानी है। सितंबर आने में चार दिन शेष हैं, लेकिन अब तक पीईबी ने भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन भी जारी नहीं किया है। पीईबी के संभावित एग्जाम कैलेंडर में सितंबर में समूह 4 सहायक ग्रेड-3, स्टेनोटायपिस्ट, स्टेनोग्राफर, डाटा एंट्री ऑपरेटर व अन्य पदों हेतु भर्ती परीक्षा, कौशल विकास संचालनालय के अंतर्गत प्रशिक्षण अधिकारी के पदों के लिए भर्ती परीक्षा के अलावा समूह-2 उप समूह-3 सहायक लोक विश्लेषक / रसायनज्ञ 2 व अन्य पदों हेतु भर्ती परीक्षा प्रस्तावित की गई हैं। इन तीनों परीक्षा के माध्यम से दो हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी।

MPPEB- आगामी परीक्षाएं और संभावित पदों की पूरी जानकारी @mpgurug
MPPEB- आगामी परीक्षाएं और संभावित पदों की पूरी जानकारी @mpgurug



2000 से ज्यादा पदों की आई डिमांड भर्ती परीक्षा

1. समूह 4 सहायक ग्रेड-3, स्टेनोटायपिस्ट, स्टेनोग्राफर, डाटा एंट्री ऑपरेटर व अन्य पद 1800 पद

2. कौशल विकास संचालनालय के अंतर्गत प्रशिक्षण अधिकारी के पद 150

3. समूह 2 उप समूह -3 सहायक लोक विश्लेषक / रसायनज्ञ 2 व अन्य पद परीक्षा की रूलबुक तैयार कर रहे हैं।
170 पद

समूह-4, समूह 2 और कौशल विकास संचालनालय की भर्ती परीक्षा की रूलबुक तैयार कराने की प्रक्रिया जारी है। संबंधित विभागों से डिमांड आ रही है। इसके बाद इन तीनों भर्ती परीक्षा के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
षणमुख प्रिया मिश्रा, डायरेक्टर, पीईबी

Comments